फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू में बदला फीस का फंडा, अब नो कैश

Wed, 30 Nov 2016 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू के मुख्यद्वार की तस्वीर
विज्ञापन
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) प्रशासन ने मंगलवार से नकद फीस जमा करने पर रोक लगा दी। अब डिमांड ड्राफ्ट, चेक या फिर नेट बैंकिंग के सहारे स्टूडेंटों की फीस जमा की जाएगी। यूनिवर्सिटी में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जाएगा। किसी भी तरह का भुगतान कैश नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के बीटेक, एमटेक और एमसीए के स्टूडेंटों को नकद फीस जमा करने की सुविधा मिलती थी। इसे शैक्षिक सत्र 2016-17 से ही खत्म कर दिया गया। फाइनेंस कंट्रोलर राजेश सिंह ने बताया कि अब ई-वॉयलेट, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ई-पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी विभाग, इंस्टीट्यूट की कंसल्टेंसी फीस भी कैश नहीं जमा कराई जाएगी।

सारा भुगतान ऑनलाइन, डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक से स्वीकार होगा। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। मानदेय कर्मचारियों के कैश भुगतान की सुविधा खत्म कर दी गई है। अब मानदेय सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। एजेंसी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट भी मांगे गए हैं। स्टूडेंटों को फीस जमा करने में असुविधा न हो, इसके लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बैंक अकाउंट खुलवाए जाएंगे। स्वैप मशीन लगवाकर फीस सीधे यूनिवर्सिटी के खाते में भेजने का इंतजाम कराया जाएगा।   
विज्ञापन


तेजी से खाते खुलवा रहे श्रमिक
कानपुर (ब्यूरो) श्रम विभाग द्वारा बैंकों में कैप लगाकर मजदूरों का खाता खोलने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन दिन में 2736 श्रमिकों ने अलग-अलग बैंकों में अपने खाते खुलवाए हैं। उपश्रमायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि खाता खुलवाने के लिए मजदूरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दस हजार से अधिक श्रमिकों का खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

बस अड्डे पर बनने लगे प्रीपेड स्मार्ट यात्री कार्ड
कानपुर (ब्यूरो)। झकरकटी बस अड्डे पर मंगलवार से प्रीपेड स्मार्ट यात्री कार्ड बनने लगे हैं। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक काउंटर लगाकर प्रीपेड कार्ड बना रही हैं। प्रीपेड कार्ड से यात्रियों को काफी राहत मिल गई है। मेजर सलमान खान बस अड्डा एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि पहले दिन ही दो हजार से अधिक लोगों ने कार्ड बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें