फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एचबीटीयू प्रशासन ने परीक्षा का बहिष्कार करने वाले छात्रों को दिया दंड, नहीं मिलेंगे पदक

Sat, 22 Oct 2022 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में 24 नवंबर को होने वाले चौथे दीक्षांत समारोह में इस बार छात्रों को परीक्षा बहिष्कार करने का दंड मिलेगा। कोरोनाकाल के दौरान परीक्षा न देने वाले छात्रों को इस बार पदक नहीं दिए जाएंगे। इस वजह इस बार बीटेक की 13 शाखाओं में से केवल पेंट टेक्नोलॉजी शाखा के तीन विद्यार्थियों को ही कुलाधिपति व कुलपति पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एमसीए द्विवर्षीय व तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के भी तीन-तीन विद्यार्थियों को कुलपति पदक मिलेंगे। शुक्रवार को विवि की ओर से पदक पाने वाले विद्यार्थियों के नामों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान एचबीटीयू में बीटेक छात्रों की ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की गई थी।

पेंट टेक्नोलॉजी के अलावा सभी ब्रांच के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था। इस वजह से कार्यपरिषद की बैठक में इन सभी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में मिलने वाले पदक से वंचित करने का फैसला लिया गया था। कुलपति प्रो. समशेर ने बताया कि परीक्षा बहिष्कार करने वाले छात्रों को पदक सूची से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को मिलने हैं पदक 
कुलाधिपति व कुलपति स्वर्ण पदक के लिए बीटेक में 9.3 सीजीपीए पाने वाले पेंट टेक्नोलॉजी से देव तिवारी, रजत पदक के लिए 9.2 सीजीपीए पाने वाले उत्कर्ष त्रिपाठी और कांस्य पदक के लिए 8.8 सीजीपीए पाने वाले हर्षित मिश्रा का नाम शामिल किया गया है। एमसीए द्विवर्षीय कोर्स से वर्तिका जायसवाल व तीन वर्षीय कोर्स से नंदिता सक्सेना का नाम स्वर्ण पदक के लिए, रजत पदक के लिए क्रमश: नवज्योत कुमार व काजुल शर्मा और कांस्य पदक के लिए आयुषि वर्मा व गीतांजलि सैनी का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें