हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
दीक्षांत समारोह में बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पंखुड़ी गुप्ता को 9.3 सीजीपीए हासिल करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित कुल तीन पदक दिए गए। इस दौरान, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूप भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समशेर ने प्रगति रिपोर्ट पेश की।
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
नहीं दी गई मानद उपाधि
समारोह में मेधावियों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों की उपलब्धियों के आधार पर 14 शिक्षकों का चयन किया गया था, जिसमें से निर्देशानुसार तीन शिक्षकों को मंच पर बुलाकर कुलाधिपति ने स्वयं सम्मानित किया। इस बार मानद उपाधि नहीं दी गई। साथ ही दीक्षोत्सव के विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।