फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू : सीयूईटी का परिणाम आने के बाद जारी किया दाखिले का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्नातक का परिणाम आने के बाद हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। विवि में बीफार्मा, बीटेक लेटरल एंट्री, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए के दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 17 जुलाई तक पंजीकरण के बाद से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एचबीटीयू के कई विभागों में अब दाखिले सीयूईटी के परिणाम के आधार पर होते हैं। उत्तर प्रदेश का कोई भी अभ्यर्थी जिसने सीयूईटी दिया है वह इसके योग्य माना जाता है। अभी तक सीयूईटी स्नातक का परिणाम न आने के कारण दाखिले सुस्त पड़े थे। परिणाम जारी होते ही विवि ने भी अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि में बीफार्मा, बीबीए, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में 75-75 और बीटेक लेटरल एंट्री में 82 सीटें हैं।

इनमें अभी पंजीकरण का दौर चल रहा है। छात्र 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद तीन राउंड काउंसलिंग चलेगी। पहले राउंड की काउंसलिंग में 18 जुलाई को सीट अलॉटमेंट और दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 23 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन


दूसरे राउंड की काउंसलिंग में 24 जुलाई को सीट अलॉटमेंट और 25 व 26 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन और तीसरे राउंड की काउंसलिंग में 28 जुलाई को सीट अलॉटमेंट और 29 व 30 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार सिंह ने कहा कि सीयूईटी स्नातक परिणाम का इंतजार था। परिणाम आते ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें