बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर से कानपुर शहर ढक गया। चारों ओर बस सफेद धुआं ही दिखाई दे रहा है।
उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाओं की गति मंगलवार को 2.3 किलो मीटर प्रति घंटा रही। इससे मैदानी क्षेत्रों में गलन और सिहरन बढ़ गई। वातावरण में सुबह की नमी 95 फीसदी और 79 फीसदी रिकार्ड की गई, जो सामान्य से कम है।
अधिकतम पारा भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। यह पारा 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सामान्य पारा 22 डिग्री सेल्सियस होता है। न्यूनतम पारा सामान्य से ज्यादा है लेकिन वातावरण की नमी ने गलन से राहत नहीं देने दी। यह पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में भी शीत लहर चली।
छाए रहेंगे बादल
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण छह, सात और आठ जनवरी को बादल छाए रहेंगे। वातावरण में धुआं, धुंध भी छाई रहेगी विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के आसार कम हैं।