Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते ईशान नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी तटीय इलाकों में फैलते हुए दधिका गांव तक पहुंच गया है। गांव के आसपास के दर्जनों खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।
कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ईसन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल गया और दधिका गांव तक पहुंच गया। गांव के आसपास के खेत पानी में जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बुजुर्गों ने बताया कि करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब ईशान नदी का पानी दधिका गांव तक पहुंचा है। करीब 15 वर्ष पहले भी लगातार तेज बारिश के दौरान नदी का पानी गांव तक पहुंचा था। इसके बाद अब एक बार फिर नदी का पानी गांव की ओर पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।