फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भारी बारिश से आफत: घरों में पानी घुसने से ग्रामीण नाराज, सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 19 Aug 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण दरी ग्राम सभा के मजरा माधवपुरवा, ललता रोड और गुन्ता नगर के करीब 150 घरों में पानी घुस गया है। जलभराव और प्रशासनिक सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
घरों में पानी घुसने से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जनपद में लगातार बारिश के कारण जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। दरी ग्राम सभा के मजरा माधवपुरवा, ललता रोड, गुन्ता नगर के पास लगभग 150 घरों वाले पुरवे में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने  सुबह चार बजे नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि श्रीपाल कीर्तानी, गीता देवी, नथियां, सावित्री देवी, लालमनी, ललताप्रसाद, जगदीश सहित लगभग सभी घरों में पानी भर गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। बताया कि वे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





प्रशासन ने दिया जलनिकासी का आश्वासन

इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी आक्रोश में लोगों ने हाईवे जाम किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मऊ, प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब घंटे बाद जाम खुलवाया। फिलहाल प्रशासन ने जलनिकासी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें