फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गल्ला व्यापारी की आढ़त से गोलक चोरी, 1.14 हजार रुपये किए गायब, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Feb 2023 04:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

ताखा थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी से चोरों ने गोलक पार कर दी, जिससे1.14 हजार रुपये गायब मिले। वहीं, आढ़त से दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे गोलक पड़ी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की आढ़त से अज्ञात चोरों ने गेट के ताले तोड़कर दुकान से गोलक चोरी कर ले गए। आढ़त से दो किमी दूर खाली गोलक मिली। इसमें से 1.14 लाख रुपये गायब मिले। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार के किशनी बिधूना मार्ग पर मंगलवार रात चोरों ने गल्ला आढ़ती कुलदीप गुप्ता की दुकान पर लगे गेट का ताला तोड़ लिया। अंदर रखी गोलक चोर उठाकर ले गए। करीब दो किलोमीटर दूर टिपटिया गांव के पास गोल में रखे एक लाख 14 हजार रुपये निकालकर गोलक वहीं फेंककर चले गए।
बुधवार सुबह पालन अड्डा गांव के  ग्रामीण अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें गोलक पड़ी मिली। इसमें व्यापारी के कागज व चेकबुक मिली। इससे उसने व्यापारी को गोलक पडे़ होने की सूचना दी। व्यापारी ने आढ़त पर जाकर देखा, तो मुख्य गेट व दुकान के अंदर जाने वाले गेट के ताले टूटे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोलक को बरामद किया। थाना पुलिस जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ भरथना विवेक जावाला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें