कानपुर। श्यामनगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कानपुर सहोदय स्कूल्स (केएसएस) इंटर स्कूल ओपन गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने जीत दर्ज कर खिताब जीता। केआर एजुकेशन सेंटर उपविजेता बना। सेमीफाइनल में हरमिलाप स्कूल ने यूपी किराना स्कूल को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में केआर एजुकेशन सेंटर ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने केआर एजुकेशन सेंटर को लगातार दो सेटों में 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उप विजेता टीम को चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर व सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर अर्चित भट्ट, प्रिंसिपल डॉ. राखी सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रदीप कुमार, सत्येंद्र नाथ शर्मा, राधे मोहन सक्सेना, पूनम गुप्ता, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।