गार्डेनिया पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कृत करते
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में आयोजित दो दिवसीय केएसएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को हरमिलाप मिशन स्कूल रतनलाल नगर ने डीएवी कॉलेज को हराया।
प्रतियोगिता में हरमिलाप मिशन स्कूल, सीएचएस स्कूल, दून इंटरनेशनल, डीडी विद्या निकेतन, डीएवी कॉलेज, जेडी एजुकेशन सेंटर, एनएलके एकेडमी, सिद्धार्थ इंटरनेशनल, यूपी किराना, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में हरमिलाप मिशन स्कूल ने डीएवी को 18-25, 25-23, 25-16 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता स्कूल की शुभी पाल को बेस्ट प्लेयर और निधि यादव को बेस्ट कोच का अवार्ड दिया गया।
विद्यालय की प्रबंधक नीलम द्विवेदी, प्रधानाचार्य अवनीत कौर और अमित दोहरे ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गायत्री प्रसाद पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, शगुन पाल, अमन आदि मौजूद रहे।