फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में हरमिलाप, पूर्णचंद्र और श्रीराम एजुकेशन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रतनलालनगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को केएसएस अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हरमिलाप, पूर्णचंद्र और श्रीराम एजुकेशन की टीम ने जीत दर्ज की।शुभारंभ डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने गुब्बारे छोड़कर किया। प्रतियोगिता में कानपुर के सीबीएसई से संबद्ध 31 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। नाॅकआउट आधार पर हो रही प्रतियोगिता में पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए। हरमिलाप मिशन स्कूल ने तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल को एक पारी और 14 अंकों से हराया। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन किदवईनगर को एक पारी और दो अंकों से हराया।
विज्ञापन


श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन को एक पारी और दो अंकों से शिकस्त दी। सुघर सिंह एकेडमी, कोयलानगर ने पृथ्वीराज चौहान स्कूल को एक पारी और छह अंकों से हराया। सीएचएस गुरुकुलम ने रामलखन भट्ट को तीन अंक, आरके एजुकेशन सेंटर ने सुघर सिंह अकादमी को सात अंक, यूही पब्लिक स्कूल ने स्कोमिया एकेडमी को पांच अंक से हराया।

सुभाष पब्लिक स्कूल ने डीपीएस बर्रा को एक अंक से हराया। गैंजेस वर्ल्ड स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल को एक अंक, माउंट लिटेरा जी स्कूल ने जेएलटी एजुकेशन सेंटर को दो अंक, न्यू किंग्स्टन हायर सेकेंडरी स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल, श्याम नगर को दो अंक और आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल को एक अंक से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


एलेन हाउस पनकी, वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन श्यामनगर और जेडी एजुकेशन सेंटर को प्रतिद्वंद्वी टीमों के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबले बुधवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक सरदार हर्षप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णा चौहान, उपप्रधानाचार्या मोनिका जॉन, पूजा कपूर, रणवीर सिंह मलिक, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें