फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गुरु रहे हरिराम कपूर का निधन, कर चुके हैं सम्मानित

Fri, 04 Oct 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बीएनएसडी इंटर कालेज चुन्नीगंज में कॉमर्स विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष हरिराम कपूर का गुरुवार को सीढ़ियों से फिसलकर निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। अपने पीछे पत्नी शांति कपूर तथा दो पुत्रियों नमिता माथुर व सरिता टंडन को छोड़ गए।
विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया। पुत्र न होने के कारण उन्हें पांच लोगों ने मुखाग्नि दी। आर्यनगर निवासी हरिराम कपूर 1987 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पढ़ाए शिष्यों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हैं। इसी साल राष्ट्रपति ने शहर में एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया था।

पड़ोसी गुड्डू सिंह ने बताया हरिराम कपूर की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। वे उनसे मिलकर घर लौटे थे और सीढ़ियों से गिर गए।  अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घाट पर डॉ.अंगद सिंह, गौरव दत्ता, जय बजाज, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें