फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Mar 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देवनपुर के पास हुई। 
विज्ञापन
अतुल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देवनपुर के पास पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर अतुल सिंह (24) की मौत हो गई। जीआरपी ने पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गुलाबनगर डकौली निवासी अतुल सिंह गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह पद्मावत एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र में देवनपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरकर अतुल की मौत हो गई। जीआरपी को उसका मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला। पुलिस ने अतुल के पिता राम सागर सिंह को हादसे की सूचना दी। अतुल के परिवार में पत्नी आरती सिंह और दो माह की बेटी गौरी है। कछौना कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें