फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: चोरों की आहट पर हुई फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत, आधी रात को हुई वारदात

Mon, 13 Feb 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में रविवार देर रात गांव में चोरों के घुस आने की आहट पर फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं युवक के घर वाले रंजिश के चलते उसकी गोली मार कर हत्या करने की बात कर रहें हैं। शाहाबाद कोतवाली के ऐगवां गांव में हुई इस वारदात का पता होते ही एसपी राजेश द्विवेदी वहां पहुंचे, उन्होंने वारदात से जुड़े पहलुओं पर गहराई से छानबीन की। साथ ही इलाकाई पुलिस को वर्क आउट के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात को शाहाबाद कोतवाली के ग्राम ऐगवां गांव में चोरों के घुसने की आहट लगते ही गांव वाले चौकन्ना हो गए। सभी अपनी-अपनी छतों पर पहुंच कर ललकारने लगे। कुछ लोग अपने घरों के बाहर निकल कर शोर-शराबा करने लगे। इस बीच एक तरफ से फायरिंग होने लगी।

फायरिंग होने से गांव के ही शब्बीर के गोली लग गई, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। शब्बीर की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी और शाहाबाद पुलिस की टीम ऐगवां गांव पहुंच गई। एसपी ने बताया कि चोरी की आहट पर की गई फायरिंग में एक युवक के कंधे में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। उन्होंने इलाकाई पुलिस को मामले का जल्द वर्क आउट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ शब्बीर के घर वालों का कहना है कि रंजिश के चलते गोली मार कर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें