फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: माधौगंज-बघौली औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे आपूर्ति के बनेगा कामर्शियल फीडर, प्रस्ताव शासन को भेजा गया

Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज-बघौली औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनेगा वाणिज्यिक फीडर
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजा
- जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्यमियों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माधौगंज-बघौली औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की विद्युत समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए वाणिज्यिक फीडर बनवाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डीएम ने उद्यमियों को यह जानकारी दी।
रविवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। उद्यमी नवल किशोर माहेश्वरी ने माधौगंज-बघौली औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए फीडर बनवाए जाने की बात कही। इस पर डीएम ने उन्हें जानकारी दी कि वाणिज्यिक फीडर बनवाए जाने के लिए विद्युत वितरण खंड-एक के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिहानी से बजीराबाद होते हुए उदयपुर तक 17 किलोमीटर तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। इसे 28 फरवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। हरदोई-शाहजहांपुर रेल खंड पर शाहाबाद-पिहानी मांग पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट तक 8.45 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से इस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। बैठक में एसपी राजेश द्विवेदी, उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद अंबर रिजवी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार सहित उद्यमी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें