फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

Mon, 27 Jun 2022 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला में ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये पहचान कर परिजनों को सूचना दी। लखनऊ के थाना व मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी प्रदीप कनौजिया (30) कपड़े प्रेस करता था।
विज्ञापन


संडीला के मलेहरा गांव में उसकी ससुराल है। रविवार को वह ससुराल आया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। संडीला कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। वह बाइक झुकाकर बूम के नीचे से निकालकर क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर भाई दिलीप अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। भाई ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करते समय युवक हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें