फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, दो घायल

Tue, 17 Feb 2026 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। एक ही बाइक पर चचेरे भाई और बहनोई सवार थे। गोड़वा जनिगांव मार्ग पर पिकअप ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली थाना क्षेत्र में गोड़वा जनिगांव मार्ग पर बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों काे पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना मे बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। उनका चचेरा भाई और चचेरा बहनोई घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार से वापस घर जा रहा था। घटना के बाद चालक पिकअप समेत मौके से भाग निकलाभगवानखेड़ा निवासी राजू (32) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। उनकी चचेरी बहन की गीता की ससुराल थाना क्षेत्र के बरगदिया गांव में है। सोमवार को हार्ट अटैक से गीता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर मंगलवार सुबह राजू दिल्ली से आया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से बरगदिया गया था। देर शाम वहां से चचेरे भाई रामखिलावन (45)और चचेरे बहनोई सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आंबेडकर (35) के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान गोड़वा जनिगांव मार्ग पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। राम खिलावन और आंबेडकर को भरावन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। राहगीरों से भी दुर्घटना करने वाली पिकअप के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें