फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: फुफेरी बहन के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला ई-रिक्शा की टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरी, मौत

Wed, 22 Jan 2025 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुफेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पुत्र के साथ वापस आ रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव निवासी नईम की पत्नी नुसरत (55) की फुफेरी बहन उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रहती थीं। फुफेरी बहन का मंगलवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नुसरत अपने पुत्र शाहरुख के साथ मंगलवार शाम गौरा गई थी।
विज्ञापन


देर रात वापस घर आते समय कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ मार्ग पर अलीपुर गांव के सामने ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक पर पीछे बैठी नुसरत उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से उन्हें बेहंदर सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में पति नईम और सात बच्चे हैं। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें