फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime News: प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की गला घोटकर हत्या, आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतका मनीषा के बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में पिहानी क्षेत्र के मजरा सरावर गांव में युवक ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके पहले उसने पत्नी पर डंडे से वार कर बेहोश कर दिया था। गांव गुलरहा मजरा सरावर निवासी मुनीशा (45) को मंगलवार दोपहर पति राम निवास मवेशी चराने के बहाने खेत पर ले गया। वहां उसने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया।

विज्ञापन


पत्नी के बेहोश होने पर साड़ी के पल्लू से उसका गला घोट दिया। इसके बाद वह खेतों में मौजूद दो किशोरों से पत्नी केे गायब होने की बात कहते हुए उसे ढूंढने लगा। कुछ देर में वह शव के पास पहुंच गया। किशोरों के माध्यम से बदमाशों के हत्या करने की अफवाह फैला दी। सूचना पर एएसपी पश्चिमी और कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

पूछताछ में पति की बताई कहानी पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला से उसका प्रेम-प्रसंग है। छह माह पूर्व वह प्रेमिका को ले गया था। कुछ दिन बाद दोनों वापस आ गए थे। इसके बाद से पत्नी उस पर नजर रखती थी। खेत तक उसे अकेले नहीं जाने देती थी। इससे परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। मुनीशा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की हत्या पति ने की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। - दुर्गेश सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें