फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गेहूं की बखारी साफ करने उतरे प्रधानपति और पड़ोसी, दम घुटने से दोनों की मौत, परिवारों में मची चीख-पुकार

Wed, 15 Apr 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जलालपुर में गेहूं की बखारी साफ करते समय प्रधानपति सुरेंद्र और उनके पड़ोसी कैलाश की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक प्रधान पति की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक हृदयविदारक घटना घटी, जब गेहूं की बखारी जोकि गोड़े के नीचे तल में बनी थी। उसमें सफाई करते समय प्रधानपति समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का बखारी के अंदर दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को करीब नौ बजे के गांव के प्रधानपति सुरेंद्र कुमार ने अपने पड़ोस के रहने वाले कैलाश (45) पुत्र देवी सहाय निवासी जलालपुर को बुलाकर अपने गोड़े के निकट निचले तल में बनी गेहूं की बखारी को साफ करने के नीचे उतार दिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि कैलाश अचेतावस्था में गिर पड़े हैं।

Trending Videos

अचेतावस्था में गिरे पड़े थे दोनों
यह देख वे भी नीचे बखारी में पहुंच गए, लेकिन कैलाश को उठाते समय वो भी बेहोश हो गए। प्रधान पुत्र पंकज कुमार के मुताबिक दोनों को अचेतावस्था में देख परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार व पुलिस टीम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लेकर पहुंची।
विज्ञापन





शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र कुमार के बारे में जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं और उनके तीन पुत्र हैं। वहीं, कैलाश चार बेटियों के पिता हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत होना लगता है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें