अचेतावस्था में गिरे पड़े थे दोनों
यह देख वे भी नीचे बखारी में पहुंच गए, लेकिन कैलाश को उठाते समय वो भी बेहोश हो गए। प्रधान पुत्र पंकज कुमार के मुताबिक दोनों को अचेतावस्था में देख परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार व पुलिस टीम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लेकर पहुंची।
http://
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र कुमार के बारे में जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं और उनके तीन पुत्र हैं। वहीं, कैलाश चार बेटियों के पिता हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत होना लगता है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।