साेशल मीडिया पर कोतवाली क्षेत्र की राघौपुर चौकी के बाथरूम में महिला के साथ अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच मे जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर चौकी पर उपनिरीक्षक संजय कुमार राय की तैनाती है। इस पुलिस चौकी भवन के खुले बाथरूम में युवक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि वीडियो तीन से चार माह पुराना बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच बिलग्राम क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं।