फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बरातियों की वैन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चालक की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 22 Nov 2026 06:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

फर्रुखाबाद सुनहरी मस्जिद निवासी विवेक किराये पर वैन चलाता था। चालक की दुर्घटना में जान चली गई। दूल्हे के पिता, भाई और बहन समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास बरातियों से भरी वैन शनिवार रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना में इको चालक की मौत हो गई जबकि दूल्हे के पिता, भाई और बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से फर्रुखाबाद ले जाया गया है। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के रबियापुर निवासी उपेंद्र सिंह की शादी शनिवार रात थी। शादी में शामिल होने के लिए उनके भाई जितेंद्र सिंह (34) अपने पिता मलखान सिंह (45), बहन कुमकुम (20), भांजे समर (10) और मैनपुरी जनपद के सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार ह्रदयांश (14) के साथ फर्रुखाबाद से इको वैन से हरदोई जा रहे थे।

वैन फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद निवासी विवेक (35) चला रहे थे। वैन उन्हीं की थी और किराये पर बुक की थी। हरदोई जाते समय सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वैन टकरा गई। हादसे में चालक समेत वैन सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सोनम और तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें