फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद नीचे उतरा

Sun, 30 Nov 2025 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सथरा की है। पत्नी ने फोन पर जल्द आने का भरोसा दिया, तब युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाराज होकर मायके गई पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। चार घंटे बाद पुलिस ने मोबाइल से पत्नी की बात युवक से कराई। तब वह नीचे उतरा। पुलिस का दावा है कि युवक शराब के नशे में था। सथरा मजरा बांसा निवासी कुलदीप यादव की पत्नी संजू यादव एक माह पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से कुलदीप नाराज भी था और आहत भी।

विज्ञापन


रविवार को अनुज गांव में ही स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पत्नी को मायके से वापस बुलाने की जिद पर अड़ गया। पत्नी के न आने पर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह टावर से नहीं उतरा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने कुलदीप की बात फोन पर उसकी पत्नी संजू से कराई। संजू ने जल्द ही मायके से आने का भरोसा दिया। तब कुलदीप नीचे उतरा।

कुलदीप के पिता सुबोध ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। एक साल की बच्ची है। बताया कि कुलदीप शराब का आदी है। इसी से नाराज होकर पत्नी अपने घर चली गई थी। कोतवाल शिवाकांत पांडेय का कहना है कि शराब के नशे में कुलदीप बिजली के टावर पर चढ़ गया था। पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें