हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोला निवासी अंकित पुत्र नन्हें और अभय पुत्र दिलीप मंगलवार को गंगा नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी में डूब गए।
विज्ञापन
दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। वहीं जब दोनों दोस्तों के डूबने की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। आननफनन में परिजन मौके पर पहुंचे।