फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, साथी युवक घायल

Sun, 18 Jan 2026 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला मल्लावां मार्ग पर हुई घटना में दो किशोरों की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
साफेज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार शाम एक ही बाइक पर सवार दो किशोरों और एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक किशोर को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे की मौत लखनऊ ले जाते समय हो गई। तीसरे घायल को भी रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नेवादा निवासी आकिब (15) कक्षा आठ का छात्र था। वह गांव के ही गुलशन (18) और साफेज (16) के साथ नाना की दवा लेने बाइक से मल्लावां जा रहा था। बिना हेलमेट बाइक गुलशन चला रहा था। मल्लावां-संडीला मार्ग पर भजेहटा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर और युवक सड़क पर गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने साफेज को मृत घोषित कर दिया। आकिब को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में आकिब की भी मौत हो गई। गुलशन को भी लखनऊ रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। साफेज दो भाइयों में बड़ा था जबकि आकिब तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें