फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, भर्ती

Fri, 05 Jun 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने बावन रोड बाईपास के पास मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश चेकिंग का झांसा देकर लोगों के साथ लूटपाट करते थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सर्विलांस, एसओजी, स्वाट टीम और कोतवाली शहर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बीती तीन मई को दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी अन्विती द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आवास विकास चौराहे पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें चेकिंग का झांसा देकर उनके जेवर उतरवा लिए और चैन लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

http://



जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल

पुलिस अधीक्षक, हरदोई के निर्देशन में गठित टीम लगातार साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी थी। चार-पांच जून की रात, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बावन रोड बाईपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर किया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए।

ये सामान हुआ बरामद
मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिरों की पहचान पवन कुमार निवासी थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ और  अंकित वर्मा उर्फ अंकित लोध निवासी थाना अचलगंज, उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस शातिरों के पास से  एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक चोरी की स्कूटी, दो सोने की चेन (पीली धातु), दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमें
पकड़े गए दोनों बदमाश बेहद शातिर हैं और उन पर लखनऊ, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर और औरैया जैसे कई जनपदों में डकैती, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पवन पर 46 और अंकित पर 28 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस सफल अभियान में कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी राजेश कुमार और उनकी पूरी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें