फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कच्ची शराब पीने से दो सगे भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Jul 2023 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में कच्ची शराब पीने के बाद दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। माना जा रहा है कि कच्ची शराब पीने के कारण दोनों की मौत हुई है। निजामपुर निवासी श्यामू (36) और दिनेश (45) मजदूरी करते थे। रविवार सुबह दोनों भाई ग्राम पंचायत इटोरिया के मजरा बरुआघाट गए थे। यहां दोनों ने कच्ची शराब पी।

विज्ञापन


दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे बरुआघाट गांव में ही दिनेश की मौत हो गई, जबकि पैदल ही घर जाने को निकले श्यामू ने गांव के बाहर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले गई। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें