फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नदी पार करते वक्त डूबने से अधेड़ की मौत

Sun, 16 Jul 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव में रिश्तेदारी में आए एक अधेड़ की नदी पार करते समय गंभीरी नदी में डूब कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी शिवसेवक (55) शुक्रवार को अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव निवासी रिश्तेदार रामवीर शर्मा के यहां आए थे। शनिवार को गांव के कुछ लोग गंभीरी नदी के दूसरे छोर पर भैंस चरा रहे थे। जहां पर कीर्तियापुर के पास स्थित कुएं में गांव निवासी एक युवक की भैंस गिर गई थी।
जिसे देखने के लिए शिवसेवक भी नदी पार कर रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। इससे डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद नदी से अधेड़ के शव को निकाल लिया। शिवसेवक के परिवार में पत्नी शिवरानी सहित चार पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी रो-रोकर बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें