लोनार कोतवाली में पुलिस कर्मियों से पिस्टल खुलवाते एसपी नीरज जादौन
- फोटो : अमर उजाला
लोनार कोतवाली में पुलिस अधीक्षक के वार्षिक निरीक्षण में तीन उपनिरीक्षक पिस्टल ही नहीं खोल पाए। कोतवाल और बावन चौकी प्रभारी ने एक मिनट 41 सैकेंड में पिस्टल खोल पाई, जबकि एक उपनिरीक्षक चार मिनट 40 सैकेंड बाद पिस्टल खोल पाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस पर नाराजगी जताते हुए नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार शाम लोनार कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं मिली। इसकी स्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश एसपी ने दिए। पुराने वाहनों का निस्तारण भी सही ढंग से नहीं हुआ था। इसके लिए एसडीएम के साथ मिलकर कमेटी बनाने और वाहनों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश एसपी ने दिए। गांवों में होने वाली घटनाओं से जुड़ा रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। मालखाना का काम देखने वाले पुलिस कर्मी ने तबादला होने के बाद पूरा चार्ज ही नहीं दिया है, लेकिन यहां सब कुछ दुरुस्त मिला। इसके बाद एसपी ने कोतवाल उमेश त्रिपाठी समेत सभी उपनिरीक्षकों से पिस्टल खुलवाई। एसपी की परीक्षा में कोतवाल उमेश त्रिपाठी समेत दो पुलिसकर्मी पास हो गए, लेकिनन उपनिरीक्षक राम सूरत, फतेह बहादुर और सुरेश यादव पिस्टल ही नहीं खेाल पाए। निरीक्षण के दौरान सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी भी मौजूद रहीं।