उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोरोना वायरस की जांचों के नमूने लिए जाने को तीन नए कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी कर ली गई है। बिलग्राम, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में भी कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।
नमूना लेने के लिए तीनों ही कलेक्शन सेंटर के लिए प्रयोगशाला सहायकों (लैब टेक्नीशियन/एलटी) की ड्यूटी भी लगा दी गई है। न सिर्फ जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश और देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनपद में भी अब तक 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से छह स्वस्थ्य हो गए हैं, जबकि 36 अभी उपचार करा रहे हैं।