लकड़ी लदी पिकअप को रोकने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न देना तीन पुलिस कर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। जानकारी न देने और चालक से अभद्रता किए जाने के आरोप में उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।
बीते शुक्रवार को लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान लकड़ी लदी पिकअप को जांच के लिए पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने पिकअप में लकड़ी लदी होने के बाद भी इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। पिकअप चालक ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की। एसपी ने सीओ सिटी अजीत चौहान से पूरे मामले की जांच कराई।