फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हसन ने हेमंत बन किशोरी का धर्म बदलवा किया निकाह, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 27 Nov 2024 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने और फिर निकाह करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी काे कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव से खोज निकाला। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पवन रस्तोगी ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई कि शाहाबाद कस्बा निवासी हसन वारसी दिल्ली के संगम विहार में सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन


दुकान के ऊपर ही किशोरी अपने पांच भाई-बहनों व माता-पिता के साथ रहती थी। हसन वारसी ने अपना नाम हेमंत बताकर एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर दिल्ली चला गया। वर्ष 2023 में किशोरी के पिता ने दिल्ली के संगम विहार थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी वर्ष मार्च में युवक अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में रहने लगा। 25 मई को हसन वारसी किशोरी को लेकर गांव आया और उसका धर्म परिवर्तन करा निकाह कर लिया। अतिरिक्त निरीक्षक शिव गोपाल ने बताया कि किशोरी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। दिल्ली पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें