उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जनपद बेनीगंज नगर में गुरुवार को आयशा स्वाधार गृह के संचालक मोहम्मद रजी को कोतवाली पुलिस ने संडीला से गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले ही स्वाधार गृह में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने छापा मारा था। इससे पहले जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने स्वाधार गृह के संचालक मोहम्मद रजी और अधीक्षिका आरती के विरुद्ध फर्जीवाड़े और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अधीक्षिका आरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आयशा ग्रामोद्योग संस्थान कृष्णानगर में स्वाधार गृह का संचालन कर रहा था।