फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फर्जीवाड़ा और जालसाजी पर हरदोई का आयशा स्वाधार गृह सील, संचालक गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 12:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई स्वाधार गृह सील
विज्ञापन
उत्तर  प्रदेश के हरदोई जिले के जनपद बेनीगंज नगर में गुरुवार को आयशा स्वाधार गृह के संचालक मोहम्मद रजी को कोतवाली पुलिस ने संडीला से गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले ही स्वाधार गृह में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने छापा मारा था। इससे पहले जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने स्वाधार गृह के संचालक मोहम्मद रजी और अधीक्षिका आरती के विरुद्ध फर्जीवाड़े और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अधीक्षिका आरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आयशा ग्रामोद्योग संस्थान कृष्णानगर में स्वाधार गृह का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन





 
विज्ञापन

डीएम ने कुछ दिनों पहले किया था निरीक्षण
सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां अभिलेखों में 21 महिलाओं के नाम-पते दर्ज होने और उनके स्वाधार गृह में रहने का उल्लेख था। लेकिन मौके पर सिर्फ दो महिलाएं ही मिली थीं। डीएम ने इसे फर्जीवाड़ा कर सरकारी अनुदान हड़पने का मामला माना था। मौके से अधीक्षक आरती देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी अशराफ टोला बेनीगंज को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा स्वाधार गृह को सील भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें