Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। मौके पर छात्र का बैग और सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई जिले में मंगलवार सुबह सांडी थाना क्षेत्र के एक बाग में छात्र का शव फंदे पर लटकता मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव के पास रखे बैग की तलाशी कराई। शव की भी तलाशी ली गई। शव के पास से एक सुसाइड नोट और स्कूल का परिचय पत्र मिला है।
विज्ञापन
शव की पहचान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी मनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। मृतक फर्रुखाबाद के बद्री विशाल पीजी कॉलेज के में एमए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बैग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और एक हजार रुपये मिले हैं। मनीष का मोबाइल भी शव के पास से मिला है।
मोबाइल में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। सुसाइड नोट में मनीष ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट की आखिरी लाइन में उसने लिखा है.... गुड बाय, बैड लाइफ, लाइफ बैड लक।