फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को पीटा, लात-घूसों व चप्पलों से मारा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 16 Aug 2025 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरॉय सैफ में शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर बेटे ने मां को पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। सरॉय सैफ निवासी रजनी कश्यप के पांच बेटे हैं। तीन बेटों की शादी होने के बाद इन्हें संपत्ति में इनका हिस्सा देकर अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन

रजनी अपने दो अविवाहित बेटों के साथ रहती है। रजनी का आरोप है कि विवाहित पुत्र मंजेश शराब पीने का आदी है। आरोप है कि वह पत्नी गीता के साथ मिलकर आए दिन रजनी से मारपीट करता है। रजनी के मुताबिक शुक्रवार को मंजेश ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर मंजेश ने लात-घूसों और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन

मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
छोटे बेटे अनिल ने रजनी को बचाया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार का कहना है कि मां बेटों के बीच नाली के निकास का विवाद है। मारपीट करने के विवाद में मंजेश और उसके भाई रंजीत को हिरासत में लिया गया है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें