सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को उपचार के लिए जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में बच्चों समेत 44 यात्री घायल हुए हैं, गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे जबकि परिचालक ने केवल 70-75 टिकट ही काटे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और चालक की लापरवाही हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
हादसे में यह हुए घायल
सिद्धार्थनगर के बासी से ही बस यात्रियों से ठसाठस होकर चली थी। भाहपुर सपहा पुलिया के पास हादसे के बाद इसमें बैठे हादसे में घायल यात्रियों में डुमरियागंज खेसरहा की अर्पिता शुक्ला, फजल, मनोज पाठक, सुनील कुमार, अमित कुमार, बस्ती छावनी की गीता, अर्जुन, दिव्यांशी व दिव्यांश, सिद्धार्थनगर की अनुराधा, अथर्व व अनवी, डुमरियागंज निवासी राधेश्याम, हैदर अली, बस्ती के इटवा के मूवीन, बस्ती के नरखेरिया के कृष्णा मोहन, गीता यादव, विनय यादव, विशाल, अनिल, सचिन, कृष्णा पांडेय, बनवारी लाल, बासी के राहुल पाठक और सिद्धार्थनगर के शहजाद, अजय, तबस्सुम, राजेश, आशिका, आंचल, मोहन कुमार, अकबर अली, मुन्ना व केशवराम समेत कुल 44 यात्री घायल हुए हैं।
एक्सप्रेसवे समेत जिले से होकर सभी मार्गाें से निकलने वाली सवारी बसों का अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसमें कोई भी बस मानकों को दरकिनार करते हुए चलती पाई गई तो उसका चालान कर बंद करवाया जाएगा। - अरविंद कुमार सिंह, उप संभागीय परिवहन अधिकारी