फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध हालातों में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, बंदूक से पेट में लगी थी गोली, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 09 Oct 2026 08:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुरवा गांव में लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा में घरेलू विवाद के चलते सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद हुई घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लिया गया है। तिलकपुरवा निवासी अमरेश सिंह (40) के पास लाइसेंसी दोनाली बंदूक थी। वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

विज्ञापन

आगामी 11 अक्तूबर से परिवार की ओर से गांव में शिवपुराण का आयोजन होना था। इसके कारण अमरेश सिंह परिवार समेत गांव में थे। बृहस्पतिवार शाम वह बुलट मोटर साइकिल से गांव गए थे। पत्नी रीना ने पुलिस को बताया कि वापस आने पर उनके हाथ पैरों में छिले के निशान थे। साथ ही, वह शराब के नशे में भी थे। चोट के बारे में पूछने पर उन्होंने भैंस से टकराकर गिर जाने की बात कही।

Trending Videos

बिस्तर पर ही बंदूक रखी हुई थी
इस पर परिजनों ने शराब की लत को लेकर नाराजगी जताई। इसके कुछ देर बाद अमरेश ने खाना खाया और फिर कमरे में चला गया। शनिवार सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े थे। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। बिस्तर पर ही बंदूक रखी हुई थी और उनके पेट पर चोट का निशान था। इसी बीच पुलिस को संदिग्ध घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा
थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ की। परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेट में गोली लगने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा, तब स्थिति और स्पष्ट होगी। जो परिस्थितियां हैं, उनमें खुदकुशी ही लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें