फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री संगीत सोम बोले- आई लव मोहम्मद से एतराज नहीं…पर वंदेमातरम बोलना भी जरूरी, कही ये बात

Fri, 03 Oct 2025 07:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: क्षत्रिय महासभा के मेधा अभिनंदन समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि दंगे की साजिश करने वालों की ओवर हालिंग ठीक से होगी। वहीं, पीडीए को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया।
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री संगीत सोम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा है कि आई लव मोहम्मद से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इससे पहले भारत माता की जय और वंदेमातरम कहना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के नाम पर दंगे की साजिश करने वालों की ओवरहालिंग ठीक से की जाएगी। पीडीए को उन्होंने पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। दावा किया कि प्रदेश में अब माफियाओं का जमाना खत्म हाे चुका है।

विज्ञापन

ज्यादातर माफिया या तो जेल के अंदर हैं या अल्हा को प्यारे हो चुके हैं, जो बचे हैं उनका भी रामनाम सत्य जल्द हो जाएगा। शहर के घंटाघर में क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आयोजित मेधा अभिनंदन समारोह और विजय दशमी उत्सव में भाजपा नेता ने कहा कि आईलव मोहम्मद के नाम पर प्रदेश में बवाल काटा जा रहा है। ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अब मुगल काल नहीं है।

Trending Videos

प्रदेश में सनातनियों की सरकार
वर्ष 2012 से 17 के बीच के शासक अखिलेश यादव मुगल शासन के आखिरी शासक थे। अखिलेश यादव के दिमाग में यह बात हो कि जातियों में बांटकर वह सरकार ला सकते हैं तो मुगालते में न रहें। संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में सनातनियों की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डेंटिंग पेटिंग होती रहेगी, लेकिन बताना चाहता हूं कि पूरी ओवर हालिंग होने जा रही है।

राहुल गांधी ने कभी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं किया
अगर कोई दिक्कत करेगा, तो पूरी बॉडी की ओवर हॉलिंग करनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मस्जिद छीनी जा रही है, तो समझ लेना चाहिए कि कोई मस्जिद नहीं छीनी जा रही है। लाखों मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गईं, उन मंदिरों को आजाद किया जा रहा है। हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे हैं, मंदिरों को आजाद करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। राहुल गांधी ने कभी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं किया।
विज्ञापन

बहन-बेटी का कोई अपमान नहीं कर सकता
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि एक मौलाना ने अखिलेश की पत्नी का अपमान किया, अखिलेश नहीं बोले, लेकिन मैं बोला। प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी का कोई अपमान नहीं कर सकता। समारोह को साध्वी पंछी देवी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने भी सम्मानित किया। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें