दिल्ली में हुई हिंसा में हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी मोनिस (18) पुत्र अलीशेर की मौत हो गई। अलीशेर दिल्ली के रोहिणी इलाके में कैनाल बाईपास के पास बाटली में स्थित बरात घर में गार्ड है। उसका बेटा मोनिस भी वहीं रहता था और मजदूरी करता था।
25 फरवरी को बरात घर में एक वैवाहिक समारोह का आयोजन था। आयोजन के बाद काफी अधिक मिठाई बचने पर आयोजकों ने मिठाई अलीशेर को दे दी थी। अलीशेर के दो भाई जाबिर और साबिर दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहते हैं।