गंभीर घायल को हायर सेंटर किया रेफर
घटना की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार सवार सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अरुण गुप्ता ,राज ठाकुर और प्रखर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वैभव मिश्रा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि हर्ष मिश्रा की हालत गंभीर बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।