उनकी सास सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45) भी दिल्ली में काम करती थीं। परिवार के लोग बीते सोमवार को ही दिल्ली से गांव लौटे थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत अपनी सास गुड्डी को बाइक से दवा दिलाने हरदोई लेकर गए थे। दवा लेने के बाद दोनों टड़ियावां में रहने वाली गुड्डी की बहन मीना के घर जाने के लिए निकले थे।
रास्ता भटकने से सीतापुर रोड पर पहुंचे
टड़ियावां जाने के लिए हरदोई-सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के पास से रास्ता जाता है। बताया जा रहा है कि रात होने के कारण सुरजीत रास्ता भटक गए। पुल के आगे से मुड़ने के बजाय वह सीतापुर रोड की ओर सीधे चले गए। इसी दौरान शहबादपुर गांव के पास सामने से या पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक में लग गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुरजीत और गुड्डी उछलकर दूर जा गिरे। गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा चालक
घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।