फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक…तीन युवकों की मौत, शादी में वीडियोग्राफी कर लौट रहे थे वापस

Fri, 23 May 2025 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अतरौली चौराहा पर एक बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में उन्नाव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शादी में वीडियोग्राफी कर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली चौराहा पर बाइक सवार तीन युवक अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों  बाइक सवारो की मौत हो गई। तीनों उन्नाव के निवासी थे और एक शादी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन

उन्नाव जनपद के दरियाईखेड़ा निवासी प्रवीण (24) उन्नाव शहर में हिमांशु स्टूडियो के नाम से फोटोग्राफी की दुकान चलाते हैं। उन्नाव जनपद के ही माखी थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी अनिल प्रजापति की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के गोरी कला निवासी रामेश्वर की बेटी से तय हुई थी।

शादी से वापस लौट रहे थे तीनों
बृहस्पतिवार रात बरात आई थी। बरात में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए प्रवीण अपने साथियों उन्नाव के शिवनगर निवासी नितिन (25) और बुद्धिखेड़ा निवासी वैभव (24)के साथ बाइक से आया था। कार्यक्रम के बाद तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन



90 हजार रुपये भी मिले

आधी रात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे तीनों एक ही बाइक से गौरी कला से वापस उन्नाव जाने को निकले थे। कोथावां रोड से अतरौली चौराहा पर पहुंचते ही भटपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। घटना में तीनों फोटोग्राफरों की मौत हो गई। नितिन के पास से  90 हजार रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें