हरदोई जिले में देर रात अंधेरे में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोथावां स्थित नहर पर निर्माणाधीन पुल के गहरे गड्ढे में गिट्टी लदा ट्रक गिर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की संभावना है। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। जेसीबी मशीन के सहारे ग्लेंडर मशीन से ट्रक के केबिन को काटकर घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक संडीला की ओर से आ रहा था और अनियंत्रित होकर गिर गया।