फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, शव लेकर घर पहुंचा पति, हत्या का आरोप

Fri, 10 May 2019 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की(हरिद्वार) में परिवार सहित रह रही महिला ने वहीं अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति शव लेकर गुरुवार रात यूपी के हरदोई जिले में अपने पैतृक गांव टड़ियावां के अलीनगर पहुंचा। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


अलीनगर निवासी सरनाम सिंह पिछले चार महीने से उत्तराखंड के रुड़की(हरिद्वार) में रह रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी आरती उर्फ भारती (35) बेटा गोपी और दो बेटियां भी वहीं रहती हैं। सरनाम सिंह की मानें तो आरती ने गुरुवार को घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर सरनाम ने शव फांसी से उतार लिया और बच्चों के साथ शव लेकर गुरुवार रात अलीनगर आ पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरनाम सिंह रुड़की में एक फ्रूट निर्यात कंपनी में काम करता है। 12 साल पहले उसकी शादी आरती से हुई थी। आरती के पिता हरिनाम सिंह सीतापुर जिले महोली कोतवाली क्षेत्र के दौली गांव में रहते हैं। उन्होंने सरनाम पर ही मारपीट कर आरती की हत्या करने का आरोप लगाया है। टडिॉयावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें