हरदोई के भरावन में बीईओ भरावन रामकिशुन यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में तैनात सहायक अध्यापक के खिलाफ फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के सहायक अध्यापक राम लखन सिंह यादव के विरुद्ध फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला दर्ज किया गया है।
राम लखन फिरोजाबाद, कोडर पोस्ट के सैटई गांव के रहने वाले हैं। बीईओ की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रामलखन सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का सन 2004-05 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की थी।
एसआईटी की जांच में वर्ष 2019 में इसका खुलासा हुआ था। इसके चलते विभाग द्वारा उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि राम लखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।