फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: सात पुलिसकर्मियों पर मारपीट की रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 19 Nov 2022 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में निर्दोष युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सीतापुर की क्राइम ब्रांच टीम के पांच पुलिस कर्मी व महोली कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर व एसआई के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया हैं।  

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला गांव निवासी मोहम्मद हारून ने न्यायालय में वाद दायर किया था।

इसमें कहा था कि उसका भाई इश्तिखार व गांव के एक किशोर को 11 मार्च 2021 की शाम कुछ लोग कार में बैठा ले गए थे। भाई ने फोन करके सीतापुर की महोली कोतवाली में क्राइम ब्रांच टीम के पकड़कर लाने की बात बताई थी। वह परिजनों के साथ महोली कोतवाली पहुंचे, तो उन्हें भगा दिया गया था।

इसके बाद वह छुपकर वहीं पर खड़ा था। उसे कोतवाली के अंदर से भाई की चीखें सुनाई दी थीं। आरोप है कि 13 मार्च को क्राइम ब्रांच टीम ने उसके भाई से 1,45,000 रुपये और मोबाइल ले लिया था। उस पर भाई का सुपुर्दगीनामा लिखाकर छोड़ दिया था। निर्दोष भाई के साथ मारपीट करने की उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम पुलिस ने सीतापुर क्राइम ब्रांच के पांच पुलिसकर्मी, महोली के तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसआई बाबू खां के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें