फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मासूम से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास, 10 रुपये का लालच देकर ले गया था दरिंदा, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में 10 रुपये का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में दस रुपये का लालच देकर मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने वाला मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। देर रात पाली थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची (8) गांव की ही बच्ची (8) के साथ बकरी चराने रविवार दोपहर गई थी। साथ गई बच्ची शाम को वापस आ गई थी, लेकिन एक बच्ची नहीं आई थी। रविवार देर शाम तक बच्ची के वापस न आने पर परिजनों ने साथ गई बच्ची से पूछा। बच्ची ने बताया कि गांव का ही बीपी उर्फ कौशल रास्ते में मिला था।

विज्ञापन

पुलिस की गोली से आरोपी घायल
दस रुपये देने की बात कहकर बच्ची और उसकी बकरी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने रविवार रात पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दज कर पुलिस आरेापी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी कौशल उर्फ बीपी घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें