गंभीर हालत में थानाध्यक्ष रेफर
इसमें सवार थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा, सिपाही अंकुर व चालक विवेक कुमार घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल लिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर थानाध्यक्ष अरवल विवेकवर्मा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।